Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घूसकर मां- बेटे को डंडो से चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 मार्च : हलदाना चौकी पुलिस ने महावटी गांव में घर में घूसकर मां- बेटे को डंडो से चोट मारने मामलें में शुक्रवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान महावटी निवासी आर्यन व सोनू उर्फ मैंगो के रूप में हुई है।

हलदाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राणा प्रताप ने बताया कि हलदाना चौकी में महावटी गांव निवासी प्रवीन पत्नी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 मार्च को गांव निवासी सोनू उर्फ मैंगो पुत्र कृष्ण, मुकेश पत्नी विनोद, इसके लड़के विनय, जतिन तथा बेदा पुत्र जयसिंह व सतपाल के लड़कों ने मिलकर उनके घर में घूसकर उसको व बेटे जतिन को डंडो व पंच से हमला कर चोट मारी। उन दोनों को हाथ व सिर पर गंभीर चोट आई है। थाना समालखा में महिला प्रवीन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(3), 190, 333 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

इंचार्ज सब इस्पेक्टर राणा प्रताप ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी सोनू उर्फ मैंगो व आर्यन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments