Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


सब इंस्पेक्टर के बेटे ने यूपीएससी की परिक्षा में 592वीं रैंक हासिल की. पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने दी शुभकामनाएं.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 मार्च : यूपीएससी में 592वीं रैंक प्राप्त करने वाले आशीष ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस से उनके कार्यालय में अपने परिवार सहित मुलाकात की। आशीष के पिता महेंद्र सिंह जिला पानीपत पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आशीष की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

आशीष ने बताया कि यह उनके पिता का सपना था कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाएं और यह उनका पांचवां प्रयास था इससे पूर्व में वह चार बार मेंस क्लियर कर चुके हैं। आशीष का परिवार राठधाना जिला सोनीपत से ताल्लुक रखता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी के बल पर अपना मुकाम हासिल किया है। आशीष ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। उन्होंने यूपीएससी की परिक्षा उत्तीर्ण करने के लिए रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की। उनकी बड़ी बहन दीपिका एमबीए कर एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी कर रही हैं। छोटे भाई अरुण वह भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर सभी ने आशीष की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसपी रीडर एसआई सुभाष, एसपी स्टेनो राजबीर, पीआरओ अनिल कुमार व विभिन्न ब्रांचों के इंचार्ज मौजूद रहे।

Comments