Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दंपत्ती व नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 मई :थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने सैनी कॉलोनी में युवक पर डंडे से जानलेवा हमला करने के आरोपी दंपती व नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दंपत्ती अरविंद, पूनम निवासी कसौली मुजफ्फरनगर यूपी हाल किरायेदार सैनी कॉलोनी, गौरव और चौथे की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद तीन आरोपियों अरविंद, पूनम व गौरव को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में संतलाल पुत्र रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से यूपी के मिर्जापुर जिले के परवाना पट्टी गांव का रहने वाला है और हाल में भाई वंशलाल और वह एक साथ सैनी कॉलोनी में किराये पर रहता है। मकान में अरविंद नाम का व्यक्ति भी अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। 20 मई की शाम को वह और भाई वंशलाल कमरे पर थे। तभी अरविंद ने गाली गलौज करते हुए वंशलाल को पानी चलाने के लिए कहा तो उसने चला दिया। इसके बाद भी अरविंद और उसका बेटा गौरव गाली गलौज करते रहे। भाई वंशलाल ने विरोध जताया तो वे दोनों वंशलाल को मारपीट की नीयत से खींचकर कमरे में ले गए। आवाज सुनकर उसने अपने कमरे से बाहर आकर देखा अरविंद उसकी पत्नी व बेटा मिलकर वंशलाल को पकड़कर रॉड व डंडों से पीट रहे थे। उसने अपने भाई को छुड़ाया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। भाई वशंलाल की नाजुक हालत को देखते हुए उसने असंध रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। थाना पुराना औद्योगिक में संतलाल की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply