Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 1, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय का जीव विज्ञान विभाग अपने विद्यार्थियों के निरंतर विकास के लिए प्रयासरत रहता है और उनको पुस्तकीय ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान दिलाने के लिए हर संभव प्रयत्न करता है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने जीव विज्ञान विभाग के द्वारा आयोजित एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को रवाना करते हुए यह शब्द कहे।प्राचार्य ने बताया जीव विज्ञान प्राकृतिक विज्ञान है, प्रकृति का विषय है और मानव जीवन से बहुत निकट से जुड़ा हुआ है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को अपने विषय में अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. निधान सिंह और प्राणी विज्ञान के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार के नेतृत्व में इस दल ने यमुना नदी के आसपास कृषि क्षेत्र एवं जंगली क्षेत्र में मिलने वाली वनस्पति और कीटों का अध्ययन किया।डॉ. निधान सिंह ने विद्यार्थियों को वनस्पति की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी देते हुए उनको पहचानने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताए।

अलग-अलग पौधों को उनके पत्तों की विशेषताओं से, विन्यास से और फूलों की संरचना से कैसे पहचान सकते हैं और कैसे अलग अलग वनस्पति के घटक अलग अलग किए जा सकते हैं। प्राणी शास्त्र के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के उपयोगी और हानिकारक कीटों का संग्रहण करने की तकनीक बताई और साथ ही इस भ्रमण के दौरान अपने मार्गदर्शन में उन्होंने बहुत से कीट एकत्रित भी किए। इस एक दिवसीय भ्रमण में बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के 60 के लगभग विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रो. अंजूश्री, प्रो.रजनी और राममेहर शर्मा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने भी बच्चों के साथ यमुना नदी की तलहटी में बसे क्षेत्र की खेती बाड़ी और प्रकृति के विभिन्न अनुभवों को संकलित किया।

Comments