नशा तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 19 जून 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 12 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में नशा तस्कर की निशानदेही पर आरोपी सप्तायर को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गौतम निवासी गांधी कॉलोन के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने गत रविवार को वीवर्स कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास से अजय निवासी कारद हाल न्यू गांधी कॉलोनी को 12 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ था वह नशा करने का आदी है।
आरोपी ने पूछताछ में अपनी नशे की पूर्ति करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में करीब 1 सप्ताह 15 ग्राम हेरोइन माडल टाउन इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रमोद से 15 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
नशा सप्लायर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सोमवार को आरोपी अजय को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अजय की निशानदेही पर नशा सप्लायर आरोपी गौतम को मंगलवार देर शाम सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अजय को उक्त हेरोइन बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने हेरोइन बेचकर हासिल किये 15 हजार रूपये में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 1 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments