मोबाइल टावर पर लगे उपकरण चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी किये उपकरण व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 11 नवम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नारायणा गांव में लगे मोबाइल टावर से केबल व अन्य उपकरण चोरी करने के दो आरोपियों को जाटल गांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुजीत व अमित निवासी जाटल के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक जाटल गांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक बाइक पर प्लास्टिक कट्टे में कुछ सामान रखकर घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी सजीत पुत्र कर्मबीर व अमित पुत्र दलीप निवासी जाटल के रूप में बाताई। बाइक पर रखे प्लास्टिक कट्टे को खोलकर चेक किया तो उसमे 3 एलेक्ट्रोनिक उपकरण मिले। उपकरणों बारे पूछताछ करने पर आरोपियों ने 18 अक्तूबर की रात नारायणा गांव में मोबाइल टावर से चोरी करने बारे स्वीकारा।
टावर से उपकरण व केबल चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाईजर संदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए टावर से सामान चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों ने चोरी की केबल राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 3 हजार रूपये में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। बचे सामान को बेचने के लिए रविवार को बाइक पर सवार होकर ग्राहक की फिराक में घूम रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल टावर से चोरीशुदा 3 अरडू (इलेक्ट्रोनिक उपकरण) बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments