Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


क्रिकेट मैच पर सट्टा खाईवाली करते युवक काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जनवरी 2022, क्रिकेट मैच पर सट्टा खाईवाली करते युवक काबू, सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त एक एलसीडी, तीन मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक सेट अप बॉक्स व 42हजार रूपए बरामद। आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ काला निवासी मॉडल टाउन पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य अवैध कारोबार व अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर साय गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देते हुए मॉडल टाउन में दुआ फ्लैट से एक युवक को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खाईवाली करते काबू किया। मौके से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त एक एलसीडी, तीन मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक सेट अप बॉक्स व 42हजार रूपए बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ काला पुत्र विजय निवासी मॉडल टाउन पानीपत के रूप में हुई। आरोपी प्रशांत के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया शुक्रवार की देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान मॉडल टाउन में शिवाजी स्टेडियम के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन में बाल विकाश स्कूल के पास दुआ फ्लैट में प्रशांत उर्फ काला निवासी मॉडल टाउन क्रिकेट के मैच जो आस्ट्रेलिया में सिक्सर व पर्थ की टीम के बीच खेला जा रहा है उस पर बैटींग व बालिंग पर सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर दंबिस देते हुए क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी प्रशांत को काबू किया। मौके से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त एक एलसीडी, तीन मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक सेटअप बॉक्स व 42000 रूपए बरामद हुए। आरोपी फोन पर बातचीत कर ऑनलाइन सट्टा खाईवाली की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी प्रशांत के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments