Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


महिला का पर्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 अप्रैल : थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने सिवाह बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी करने वाले आरोपी को रविवार को बीबीएमबी के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बुढ़नपुर निवासी जयपाल के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार सुबह थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की बीबीएमबी के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जयपाल पुत्र प्रभुदयाल निवासी बुढ़नपुर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 29 मार्च को सिवाह बस स्टैंड पर एक महिला का पर्स चोरी करना स्वीकारा। पर्स चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में कमलेश पत्नी पपू निवासी डडू माजरा चंडीगढ़ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 29 मार्च को चंडीगढ़ से बड़ौत यूपी जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे पानीपत बस स्टैंड पर पहुंचे और यहा बड़ौत की बस का इंतजार कर रहे थे। बस स्टैंड पर अज्ञात ने उसका हैड बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने की दो अंगूठी, एक मोबाइल फोन, 10 हजार रूपए, एक मंगलशुत्र, आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस और आरसी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको चोरी किए पर्स में 10 हजार रूपए, एक मोबाइल फोन व कुछ दस्तावेज मिले थे। जिसमें से उसने ज्यादात पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 100 रूपए, एक मोबाइल फोन आरसी, ड्राइविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड व डेबिट कार्ड बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply