Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


छात्र कन्हैया की हत्या मामले में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जुलाई 2025, उझा रोड साई कॉलोनी निवासी छात्र कन्हैया की चाकू से गोदकर हत्या करने मामले में फरार चले रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने बुधवार शाम को औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सनौली खुर्द गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शिवम ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों साई कॉलोनी निवासी हर्ष व विवेक के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी हर्ष व विवेक ने पूछताछ में कहासुनी की रंजिश रखते हुए अपने साथी आरोपी सनौली खुर्द निवासी शिवम के साथ मिलकर कन्हैया की चाकू से गोदकर हत्या करने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में उझा रोड साई कॉलोनी निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा कन्हैया सरकारी स्कूल में 12वी कक्षा में पढ़ता था। इसी स्कूल में पढ़ने वाले कॉलोनी निवासी हर्ष, रिषभ व विवेक बेटे कन्हैया के साथ जाति सूचक शब्द व गाली गलौच करते थे। कन्हैया ने कई बार ऐसा ना करने के लिए कहा तो तीनों झगड़ा करने पर उतारू हो जाते थे, और साथ ही धमकी देते थे कि शिकायत की तो उसे जांन से मार देंगे। 25 मई को विवेक ने स्कूल में बेटे कन्हैया के साथ गाली गलौच व मारपीट करने के बाद खुद के बचाव में थाना चांदनी में शिकायत दी थी। शिकायत में उनका समझौता हो गया था।
26 जून को कन्हैया उझा गेट पर सब्जी लेने के लिए गया तो हर्ष, रिषभ व विवेक ने रास्ता रोक उसके साथ मारपीट की और भाग गए। शाम करीब 8 बजे कन्हैया अपने दोस्त अमन व पुनीत को साथ लेकर मारपीट की शिकायत लेकर हर्ष के घर जाकर उसकी मां राखी को बताया तो उसने कन्हैया को गला पकड़ लिया और चांद व विवेक ने ललकारा देकर शिकायत का मजा चखाने की धमकी दी। कन्हैया ने दोस्तों के साथ भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ कर रिषभ ने छाती में चाकू मार दिया और राखी ने कैंची से हर्ष, चांद व विकेक ने लाठी व नुकीले हथियार से काफी वार किए। कन्हैया जांन बचाने के लिए वहा से भागा और दोस्त चीनू को फोन कर वारदात बारे बताया। सूचना पाकर वह और चीनू मौके पर पहुंचे तो कन्हैया ने सारी बाते उन्हे बताई। वे कन्हैया को खून से लथपथ हालत में सनौली रोड पर मैक्स हॉस्पिटल लेकर गए जहा डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल लेकर जाने के लिए कहा। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने चेक कर कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। थाना चांदनी बाग में राजपाल की शिकायत पर हत्या का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments