विदेश भेजने के नाम पर युवक से 18 लाख रुपए ठगी मामले में गिरोह का तीसरा आरोपी काबू. 15 हजार 200 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 02 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना मतलौडा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर युवक से 18 लाख 7 हजार रूपए की ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी राकेश उर्फ राका निवासी जवाहरा सोनीपत हाल आकाश नगर कुरूक्षेत्र को रविवार देर शाम आसन कला गांव से गिरफ्तार किया।
थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी दीपक निवासी कुराना, नरेश निवासी पबनावा कैथल व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी राकेश उर्फ राका ने उसके हिस्से में आए 2 लाख रूपए में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 15 हजार 200 रूपए बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी दीपक के कब्जे से 5 हजार व आरोपी नरेश के कब्जे से 35 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि फरवरी 2023 में सींक गांव निवासी नरेश पुत्र फतेह सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया था कि वह अपने भतीजे अजय को वह विदेश भेजना चाहता था। वर्ष 2021 में कुराना गांव निवासी दीपक के संपर्क में आया। दीपक ने कहा वह बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है, उसके भतीजे को भी विदेश भिजवा सकता है। दीपक की बातों पर विश्वास करके उसने भतीज के लिए हा भर दी। दीपक ने अमेरिका भिजवाने का 26 लाख रूपए खर्चा बताया और 13 लाख रूपए पहले व बाकी पैसे विदेश पहुंचने के बाद लेने की बात कही।
भतीजे अजय के कागजात देने के बाद 31 अक्तुबर 2021 को 5 लाख रूपए आरटीजीएस व 1 लाख रूपए यूपीआई के माध्यम से उसने दीपक के खाते में डलवाने के साथ ही 2 लाख रूपए कैश दिए।
14 दिसम्बर 2021 को दीपक ने भतीजे अजय को दिल्ली बुलाया और उसी दिन घर आकर ओर 3.50लाख रूपए नगद ले लिए। दीपक ने 15 दिसम्बर को भतीजे अजय को फ्लाईट से युक्रेन भेज दिया। और कहा कुछ दिन युक्रेन रहना होगा बाद में ओगे भेज देंगे। 5 जनवरी 2021 को उससे दीपक 1.57लाख रूपए और ले गया। कुछ दिन बाद उसने आगे भेजने लिए कहा तो दीपक कहने लगा आगे बात की है जैसे ही बात बनेगी वह बता देगा। इसके कुछ दिन बाद युक्रेन व रसिया के बिच लड़ाई शुरू हो गई। उसने भतीजे की चिंता करते हुए दीपक से बात की तो उसने 5 लाख रूपए और मांगे। 4 मार्च को उसने 5 लाख रूपए ब्याज पर लाकर दीपक को दे दिए। इसके बाद भी दीपक उसको बरगलाता रहा। अन्य कोई रास्ता ना पाकर उन्होंने किसी अन्य जानकार से बात करके भतीजे अजय को स्पेन भिजवा दिया। इसके बाद उन्होंने दीपक से बात की तो कहने लगा वह अजय को अमेरिका नही भिजवा पाएगा और जल्द ही उनके 18 लाख 7 हजार रूपए वापिस कर देगा।
उन्होंने जब शिकायत करने की बात कही तो आरोपी जान से मरवाने की धमकी देने लगा। आरोपी दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 18 लाख 7 हजार रूपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ थाना मतलौडा में आईपीसी की धारा 406,420,370 व 24 एमीग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments