Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


झपटमारों से सोने की चेन खरीदने वाला आरोपी सुनार गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 नवम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 25 में महिला से सोने की चेन छिनने वाले झपटमारों से झपटी चेन खरीदने वाले आरोपी सुनार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सतीश निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने झटमारी की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वरूण उर्फ शेरू व विशाल उर्फ रिंकू निवासी सोनीपत को गत दिनों तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ पूछताछ की थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में महिला से झपटी सोने की चेन दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सुनार सतीश को 38 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा था। आरोपियों ने झपटी चेन बेचकर हासिल की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सुनार की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनार सतीश ने पूछताछ में आरोपियों से झपटी सोने की चेन खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी ने उक्त सोने की चेन पिघला नए गहने बनाकर बेच दिए। शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सुनार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में सेक्टर 25 निवासी महिला मीरा देवी पत्नी शशिकांत ने शिकायत देकर बताया था कि वह 2 जुलाई को घर से दुकान पर सामान लेने के लिए पैदल जा रही थी। घर से थोड़ा आगे चलते ही पिछे से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवक झपटा मारकर उसके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। थाना चांदनी बाग में मीरा देवी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments