विजय जैन ने गढ़ी सिकंदरपुर व रामपुरा कॉलोनी में जनसभा को संबोधित किया.
BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय जैन ने हल्के के गांव गढ़ी सिकंदरपुर व रामपुरा कॉलोनी में जनसभा को संबोधित किया और लोगों को 24 मार्च दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे सेक्टर 13 -17 नजदीक हैलीपैड में नव कार्यालय व होली मिलन समारोह का न्योता दिया इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि देश व प्रदेश में फिर से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा उन्होंने लोगों से अपील की है कि कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर ज्यादा से ज्यादा ज्यादा संख्या में पहुंचकर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और यह कार्यालय लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए बनाया गया है सभी से अपील है कि वह समय पर पहुंच करके मेरा हौसला बढ़ाएं इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच राममेहर कश्यप, ब्लॉक समिति के मेंबर राजू कश्यप ,जय सिंह यादव ,धर्मेंद्र यादव, बलदेव अरोड़ा हनुमान, ब्राह्मण नेता शिव कुमार शर्मा ,जय भगवान नंबरदार, राजेश ठेकेदार, दिनेश अग्रवाल, संजय जैन, पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ,विकास राणा, व गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे

Comments