सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया।
BOL PANIPAT : 11 अक्तुबर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्तुबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान युवकों, छात्रों पर पुलिस दमन और गिरफ्तारियों के खिलाफ आज स्थानीय भगत सिंह मार्केट के सामने चौंक पर सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य महासचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप व हरियाणा राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला सचिव एडवोकेट पवन सैनी, हरियाणा राज्य कार्यकारिणी सदस्य राम रतन एडवोकेट,इंडियन एसोसिएशन ऑफ लायरस के विदुर फोर एडवोकेट, छात्र नेता भानुप्रताप सिंह , भूपेंद्र कुमार, सतीश कुमार, विजय माली,राम पाल सैनी, ओम सिंह,मोहम्मद शमीम ने प्रदर्शन में संयुक्त रूप से अपने प्रेस वक्तव्य में केंद्र व राज्यों की फांसीवादी सरकारों की घोर कडे शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि
10 अक्टूबर दिल्ली जंतर मंतर पर वोट चोर,गद्दी छोड़ प्रोग्राम के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों व उनके जन संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कारियों पर पुलिस दमन करते हुए गिरफ़्तार किया गया तथा केन्द्र व राज्य की फांसीवादी सरकार ने दिल्ली को पुलिस छावनी बना दिया है लोगों को रोकने के लिए रेलों को रद्द किया गया है, मैट्रो स्टेशन बन्द किए गए हैं दिल्ली में पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा दूसरी तरफ़ सभी अलग अलग राज्यों से आने वाले प्रदर्शनकारियों को जाने से रोक कर दमन कर रही है जिसकी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कड़ी निंदा करती है।.

Comments