Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


ग्राम दर्शन पोर्टल पर सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह पहल अनूठी : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 फरवरी : उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की गई है , जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग , शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं । हरियाणा सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन ग्राम दर्शन डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल शुरू किया गया है । उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक , सहभागी , पारदर्शी और जवाबदेह पहल है । इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों , सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है । यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग , शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है । इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा । उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करें । उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है । पोर्टल पर सुझाव / शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जेनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एस.एम.एस. माध्यम से मिलेगी । इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव / शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एस . एम . एस . के मध्यम से मिलती रहेगी ।

Comments