Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा 2 दिसम्बर को  पहुंचेगी बापौली खंड के गांव जलमाना और गोयलाखेड़ा : वीना हुड्डा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 1, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 1 दिसंबर। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा शनिवार 2 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे बापौली खंड के गांव जलमाना में पहुंचेगी। इसके उपरांत  गांव गोयलाखेड़ा में यह यात्रा दोहपर 2 बजे पहुंचेगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने दी।
 उन्होंने बताया कि इस यात्रा को लेकर संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने गांव में सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करेंगे और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को ऑनलाईन सेवाओं का भी लाभ दिया जाएगा।

Comments