Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


बुजुर्गो से पहने हुए सोने जैवरात छीनने वाले दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए वन पुलिस टीम ने की पूछताछ. 10 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 मई 2024, सीआईए वन पुलिस की टीम बुजुर्गों से पहने हुए जैवरात छीनने वाले दो आरोपियों को सोमवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट लाई। आरोपियों की पहचान नवीन निवासी लौहारी हिसार व राजेश निवासी इंद्रा कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने 10 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ करने व छीने गए जैवरात बरामद करने के लिए सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को सेक्टर 13/17 में बुजुर्ग से सोने का कड़ा छीनने के मामले में बीती 9 अप्रैल को कैथ गांव के अड्डे से गिरफतार किया था। वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में यमुना एन्कलेव निवासी अमरनाथ अरोड़ा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीना गया सोने का कड़ा बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने के लिए सीआईए वन पुलिस टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। पूछताछ में आरोपियों ने बीती 26 फरवरी को गोहाना रोड पर गांव बिंझौल व महराणा के बीच स्कुटर सवार एक बुजुर्ग को रोककर उससे सोने की अंगूठी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना माडल टाउन में इंद्रसिंह निवासी डाहर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त शहर में असंध रोड व गोहाना रोड पर नहर के पास, सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास, पुराना बस स्टेंड व संजय चौक के नजदीक, सेक्टर 11/12, सेक्टर 18 व तहसील कैंप में इस प्रकार से 9 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया दोनों आरोपी सड़क पर बुजुर्गों को पता पूछने के बहाने रोकते थे। और डरा धमका कर उनसे जैवरात छीनकर फरार हो जाते थे।
उक्त 9 वारदातों के संबंध में किसी भी पीड़ित द्वारा थाना में शिकायत देकर अभियोग दर्ज नही करवाया गया है। पुलिस की लोगों से अपील है कि जिस किसी के साथ भी वारदात घटीत हुई है वह थाना में शिकायत देकर अभियोग दर्ज करवाएं।

निम्न स्थानों पर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा:

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 26 फरवरी को गोहाना रोड पर बिंझौल व महराणा गांव के बीच स्कुटर सवार एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे थाना माडल टाउन में इंद्रसिंह निवासी डाहर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  2. करीब 3 महीने पहले असंध रोड पर नहर पुल के नजदीक स्थित मंदिर के पास एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  3. करीब 2 महीने पहले गोहाना रोड पर बिंझौल नहर पुल के पास एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  4. करीब 3 महीने पहले संजय चौक के नजदीक बंधंन बैंक के पास एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  5. करीब 2 महीने पहले पुराना बस स्टेंड के साथ लगते रोड पर बीएसएनएल के आफिस के नजदीक एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  6. जनवरी महीने में सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  7. जुलाई 2023 में सेक्टर 11/12 में गुरूद्वारा के पास एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  8. वर्ष 2023 में तहसील कैंप में फतैहपुरी चौक के पास एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  9. फरवरी महीने में तहसील कैंप में बाबूराम बर्फ डिपो के पास एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।
  10. जनवरी महीने में सेक्टर 18 में एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीनी। वारदात बारे अभियोग दर्ज नही है।

Comments