हलके के सभी गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई का कार्य पूर्ण होने के करीब: कृष्ण लाल पंवार
-यात्रा में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
-उज्ज्वला योजना के 5 लाभार्थियों को प्रदान की मुफ्त गैस किट।
BOL PAIPAT , 4 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव बलाना में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि समृद्धि व खुशहाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है। इसराना विधानसभा क्षेत्र के सभी 62 गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का कार्य पूर्ण हो चुका है। चार गांव ऐसे हैं जिनमें जल्द ही 24 घंटे बिजली सप्लाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसी लक्ष्य को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोई भी पंचायत
गांव में सीसीटीवी कैमरे अगर लगाना चाहती है तो वह लगा सकती है। गांव में सफाई के लिए छोटा हाथी की भी कचरे की ढुलाई के लिए व्यवस्था कर सकती है।
जिन किसानों के खेतों के रास्ते कच्चे हैं उनको पक्का किया जाएगा। सांसद ने कहा कि सभी टूटी सड़कों को पक्का किया जाएगा व इसराना को सब डिवीजन का दर्जा मिल चुका है अब यहां सब डिवीजन लेवल के अधिकारी बैठना शुरू कर दंगे।

सांसद ने 11-11 लाख रुपए की घोषणा कर अलग अलग समुदाय के लिए गांव में चौपाल बनवाने की व गांव मे 2 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने की स्वीकृति दी।
उन्होंने कहा की यदि स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी या किसी हॉस्पिटल का डॉक्टर जिन उपभोक्ताओं का आयुष कार्ड बना है उनसे इलाज का पैसा लेता है तो उसके विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मौके पर अनेक लाभार्थियों की पेंशन भी बनवाई।
गांव का संपूर्ण विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। जिन लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अपनी समस्याएं रखी हैं उनका मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक महीने के अन्दर समाधान करेंगे।
उन्होंने अनेकों समस्याओं का मौके पर समाधान किया व अधिकारियों से गांव के लोगों की ज़रूरी समस्याओं को सप्ताह भर में निपटने की निर्देश दिए।
सांसद ने महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट प्रदान की और लोगों को विकसित भारत के संबंध में शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति जन समर्थन लगातार बढ़ रहा है। लोग उमंग व उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना लागू करके लोगों की सेहत का पूरा ख्याल रखा है। अब प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं की नौकरी का सपना पूरा हो रहा है।
इस मौके पर बीडीपीओ विवेक कुमार तहसीलदार सौरभ शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, डॉक्टर सुमन, सरपंच ओमप्रकाश बलाना, मंडल अध्यक्ष जसवीर टिटाना, महामंत्री आनंद मलिक के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments