Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


किसानों व मत्स्य को भी सहकारिता समितियों के साथ जोड़ा जाएगा: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 16, 2024 Tags: , , , , , ,

-जिला सचिवालय में ज्वाइंट वर्किंग कमेटी की पहली बैठक संपन्न.

BOL PANIPAT , 16 दिसंबर। केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही सहकारिता समृद्घि स्कीम को लेकर सोमवार को जिला सचिवालय में ज्वाइंट वर्किंग कमेटी की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सहकारिता समृद्घि स्कीम के तहत कुछ आवश्यक दिशानिर्देश भी अधिकारियों को दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सहकारिता समृद्घि स्कीम केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी स्कीमों में से एक है। इसमें समितियों को बहुउदेशीय बनाना और समितियों के आधार ढांचे को मजबूत करना प्रमुख है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संचालित की जा रही समितियों के कारोबार को बढ़ाना आधुनिकीकरण और कम्प्यूटरीकरण करना व प्रति स्पृद्घि सहकारी समिति बनना सहकारिता समृद्घि स्कीम का उददेश्य है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की एसओपी आने के पश्चात नई सोसाइटियों का गठन होगा। इन्हीं सोसाइटियों का विस्तार किया जाएगा व किसानों व फिसरी को इन्हीं सोसाइटियों के साथ जोड़ा जाएगा।
  अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सहकारी मार्डन साझा समृति बनाता है। इसमें ज्यादातर लोगों के पास हर कारोबार का बड़ा हिस्सा नहीं होता बल्कि स्वामीत्व लोगों के पास होता है। इस मौके पर जिला विकास मैनेजर अजीत सिंह, फिसरी अधिकारी अनुज कुमारी, पशु पालन विभाग के डॉ.अशोक लोहान, सहकारिता समिति के रजिस्टार सब इंस्पैक्टर सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments