आग की घटनाओं में कमी आये इसको लेकर व्यापक प्रबंधन करने की जरूरत: डॉ.एम.एम. कुट्टी
जिले में वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में आग की घटनाओं में 67 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई
BOL PANIPAT , 29 मार्च। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष डॉ.एम.एम. कुट्टी ने पराली प्रबंधन को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आग की घटनाओं में कमी आये इसको लेकर व्यापक प्रबंधन करने की जरूरत है। प्रदेश में कई जिले ऐसे चयनित किये गये हैं जहां आग की घटनाएं ज्यादा घटती है। इस दिशा में बड़े स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इसके लिए कमटियां बनाकर जागरूक करना होगा। वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है जिस पर काबू पाने के लिए जागरूकता अभियान चलने की सख्त जरूरत है।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिले में वर्ष 2021 के मुकाबले 2022 में आगजनी की घटनाओं में 67 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उपायुक्त ने आश्वासन दिलाया की भविष्य में आग की घटनाएं कम घटे इसको लेकर वे प्रयास करेंगे व जिले में इसको लेकर निगरानी बरतेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डॉ. कुट्टी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के भी निर्देश दिये। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उपायुक्त के अलावा नगराधीश राजेश सोनी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह व कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments