साफ सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर कार्य करने की जरूरत डिप्टी सीईओ–कंचन लता
-हरियाणा स्वच्छ अभियान के तहत कार्यालय में चलाया गया सफाई अभियान
BOL PANIPAT : 29 जनवरी, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ के नेतृत्व में बुधवार को हरियाणा स्वच्छ मुहिम के तहत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की सभी शाखों में सफाई अभियान चलाया गया।
जिला परिषद की डिप्टी सीईओ ने कहा कि हमें साफ सफाई को अपने जीवन में प्राथमिकता देनी चाहिए।
जहां-जहां सफाई का अभाव है वहां बीमारियों के फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हमें साफ सफाई को अपनी नियमित जीवन का हिस्सा बनकर इस पर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सफाई कार्यक्रम में सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। हर व्यक्ति को इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर इसमें आहुति डालनी चाहिए।
डिप्टी सीईओ ने बताया कि सरकार का यह मिशन आम व्यक्ति के साथ जुड़ा हुआ मिशन है ।हमें कार्यालय के साथ-साथ अपने घर पर भी इस अभियान को शामिल करके इसे कामयाब बनाना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह वर्मा, अकाउंटेंट नरेंद्र बवेजा कपिल व अनिल मौजूद रहे।

Comments