Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक ने समाधान शिविर की देखी कार्यवाही. खुले मन से की उपायुक्त व अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 20, 2024 Tags: , , , , ,

-अधिकारी समस्याओं को लटकायें नहीं तुरंत करें समाधान: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया

-समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने नियमित रूप से योग करने का आम जन से किया आहवान

-समाधान शिविर में आई 96 समस्याएं, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT , 20 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देेश पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर के प्रति लोगों का भरोसा कायम है। उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करें व आम जन की समस्याओं को लटकायें नहीं तुुरंत उनका समाधान करें। शुक्रवार को शिविर में उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शिविर में पहुंची शिकायतों को लेकर समीक्षा की व कौन से कारण है जिनके कारण आम जन की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा के बारे में अधिकारियों से जवाब मांगा। समाधान शिविर में पुलिस विभाग, निगम, बिजली विभाग, पंचायत विभाग व कई अन्य विभागों से संबंधित 96 समस्याएं आई। जिनका उपायुक्त ने तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
      उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समस्याएं जनता द्वारा शिविर में पहुंच रही है उनका अधिकारियों ने ही समाधान करना है। बेहतर यही होगा कि समाधान समय पर हो अन्यथा इस विषय पर मुख्यालय में अधिकारियों की कार्य शैली को लेकर पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने समीक्षा बैठक में जिन जिन विभागों की समस्याएं लंबित हैं उनके कारण भी जाने व अधिकारियों को और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
      उपायुक्त ने कहा कि हमें अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग एक ऐसा जरिया है जिससे मानसिक स्थिति में सुधार होता है व हमें हर प्रकार के तनाव से दूर करने में हमारी मदद करता है। योग भगवान के साथ जुडऩे का भी एक माध्यम है। नियमित योग करके हम अनेक बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है।
      समाधान शिविर में पहुंचे पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शिविर की कार्यवाही देखी और पूरे प्रशासन की कार्यशैली की प्रंशसा करते हुए कहा कि इतने अनुशासन में समाधान शिविर में समस्याओं का जिस तरह से समाधान हो रहा है उसे देखकर लगता है कि बहुत जल्द जिला समस्याओं से मुक्त होगा। विधायक ने एक युवक की भी पैंशन का मामला जो विचारधीन था समाधान शिविर में रखा उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक ने उपायुक्त व प्रशासनिक अधिकारियों का नेक नीति से किए जा रहे कार्य के लिए आभार जताया।
      शिकायतकर्ता जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र अहलावत ने गांव के एक व्यक्ति द्वारा उन्हें सार्वजनिक तौर पर जान से मारने की धमकी देने, केस में फसाने व उनके विरूद्घ झूठी शिकायतें थाने में देने वाले के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की अपील की। उपायुक्त ने संबंधित पुलिस विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
      शिकायतकर्ता भारत ने उपायुक्त से हरियाणा बैक्वर्ड कल्याण निगम से लोन लेने की गुहार लगाई। प्रार्थी सरमीली और विक्रम ने भी इसी संदर्भ में उपायुक्त से लोन के लिए प्रार्थना की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को इस संदर्भ में संज्ञान लेने के लिए कहा।
    शिकायतकर्ता सोनू वासी पसीना खुर्द ने उपायुक्त से मकान के सामने बिजली के 2 खंभों को हटाने की मांग की। प्रार्थी ने कहा कि जिन पर से आम लोगों को बिजली की सप्लाई होती है यहंा पर किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने दोनों खंभो को हटवाने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने बिजली विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में बीसीए प्रथम कक्षा के विद्यार्थी एम सैफ ने उपायुक्त से फीस माफी की प्रार्थना की। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीडीपीओ मनिष, आयुष अधिकारी संजय, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, डीएसओ धरेन्द्र हुडडा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, डीटीसी कराधान बिजेन्द्र सिंह, जीएसटी पुनित शर्मा, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ.अशोक लोहान, मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments