पानीपत जिले में पेट्रोल व डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है : DFSO दिव्या
-किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और घबराकर अनावश्यक भण्डारण न करें।
BOL PANIPAT : 11 मार्च। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अधिकारी दिव्या ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पानीपत जिले में पेट्रोल व डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग विदेशों में चल रहे युद्ध के कारण तेल व गैस की कमी होने की अफवाएं फैला रहे है जिसे स्पष्टï रूप से नागरीको को अवगत कराया जाता है कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नही है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और घबराकर अनावश्यक भण्डारण न करें।

Comments