Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्रति विशेष उत्साह

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्र सेवा एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि NSS विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे प्रवेश के साथ-साथ NSS जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

महाविद्यालय की NSS इकाई द्वारा वर्ष भर विभिन्न सामाजिक, जागरूकता एवं सेवा आधारित गतिविधियों का सफल आयोजन किया जाता है। हाल ही में आयोजित एक दिवसीय शिविर “स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा” तथा “ग्रीन इंडिया” थीम आधारित विशेष शिविरों में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। शिविरों का शुभारंभ योगाभ्यास से किया गया, जिससे विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली एवं मानसिक एकाग्रता का संदेश प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त NSS इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन भी सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें डिजिटल साक्षरता, लैंगिक समानता, स्वच्छ भारत अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, CPR एवं फर्स्ट एड ट्रेनिंग, वृक्षारोपण, सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक सेवा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने गांवों में जाकर स्वच्छता एवं साक्षरता अभियान चलाया तथा रैलियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

महाविद्यालय द्वारा ‘पोषण पखवाड़ा मिशन’ के अंतर्गत एक अनूठी एवं हृदयस्पर्शी पहल भी की गई। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में एक सप्ताह तक नए एवं अच्छी स्थिति वाले खिलौने एकत्रित किए गए, जिन्हें बाद में आंगन बाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच वितरित किया गया। इस पहल ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर सेवा एवं मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

 कॉलेज प्रशासन का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संवेदनशील, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना भी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को NSS, स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा एवं नेतृत्व क्षमता में भी आगे बढ़ सकें।

Comments


Leave a Reply