Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


सेल्समैन से मारपीट कर आंखों में मिर्ची डाल लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के इसराना उपमंडल में शराब ठेके के एक सेल्समैन से मारपीट कर उसकी आंखों में मिर्ची डालकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। सेल्समैन ठेके के भीतर से बाहर लघु शंका करने आया था। बदमाश इसके बाद फोन और कैश लूट कर ले गए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में बंसीलाल ने बताया कि वह गांव बुडशाम का रहने वाला है। वह बुड़शाम मोड़ गोहाना रोड ठेका पर नौकरी करता है। 20 जनवरी को वह ठेके पर बतौर सेल्समैन हाजिर था। रात करीब 10 बजे वह लघुशंका के लिए निकला था। इसी दौरान वहां 3 लड़के आए। उन्होंने वहां आते ही पीछे से उसके ऊपर चदर डाल दी। इसके बाद उन्होंने उसके साथ खूब मारपीट की। जब वह लगातार विरोध करने लगा, तो आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद वह तड़पने लगा। इसी का फायदा उठा कर बदमाशों ने ठेके के भीतर गत्ते की पेटी में रखे करीब 5 हजार रुपए कैश और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

Comments