चोरों ने 2 दुकानों पर दिया चोरी की वारदात को अंजाम.
BOL PANIPAT : पानीपत 8 मरला क्षेत्र में श्री राधा कृष्ण मंदिर के बाहर बनी दो दुकानों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।रात्रि के समय क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते परमिट लेकर बिजली को काटा गया था इस वजह से नंदा गारमेंट के सीसीटीवी कैमरा बंद मिले। जानकारी देते हुए गारमेंट शॉप के संचालक पारस नंदा ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग एक लाख रुपए कीमत के गारमेंट्स जूते व परफ्यूम चोरी हुए हैं। वही साथ लगती दुकान हरनाम डेयरी का शटर उखाड़कर चोरों ने दुकान के भीतर से ड्राई फ्रूट के पैकेट व गल्ले में रखे 16 हजार रुपए चोरी किए हैं।

आसपास के दुकानदारों का कहना है की पिछले एक-दो दिन से बिजली की तारों में स्पार्किंग के चलते मंदिर के सीसीटीवी बंद हो गए थे। रात बिजली के कट होने की वजह से गारमेंट शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे की बंद हो गए थे जिस वजह से चोरों की तस्वीर है कैद नहीं हो पाई

इसके अलावा मार्केट के प्रधान सुरेश की कार्य प्रणाली पर भी चोरी की इस घटना से प्रश्न चिन्ह लग गया है दुकानदारों का कहना है की प्रधान में मार्केट के लोगों से नियमित रूप से चंदा लेकर चौकीदार की व्यवस्था की थी व कम्युनिटी सीसीटीवी कैमरा लगवाए थे जिस दिन वारदात हुई उस दिन प्रधान द्वारा लगवाए गए सभी सीसीटीवी कैमरा बंद पड़े होने की बात सामने आई। सीसीटीवी कैमरा पिछले काफी समय से बंद थे मगर प्रधान ने दुकानदारों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
फिलहाल चोरी की वारदातों की सूचना संबंधित पुलिस थाना में दी गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Comments