गोदाम से कंबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 10 कंबल बरामद.
BOL PANIPAT : 25 दिसम्बर 2023, थाना सेक्टर-13/17 पुलिस ने सेक्टर-18 में गौदाम से कंबल चोरी मामले में नामजद आरोपी व वारदात में शामिल उसके साथी आरोपी को रविवार देर शाम सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जीवन निवसी साईपुर गोंडा यूपी हाल सेक्टर-18 व अनवरउल निवासी हरिसिंह कॉलोनी हाल सैनी कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर गौदाम से कंबल चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 10 कंबल बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में वृंदा एन्कलेव निवासी मुकेश पुत्र श्री कृष्ण ने शिकायत देकर बताया था कि सेक्टर-18 में उसका कंबल का गौदाम है। उसके पास गौदाम पर जीवन नाम का लड़का काम करता है, जो वही पर सोता है। गौदाम से कंबल चोरी होने बारे शक हुआ तो उसने गौदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें जीवन कंबल चोरी करते पाया गया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments