Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जुलाई 2023, समालखा की कृष्णा कॉलोनी में कॉलोनी निवासी युवक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के मामले में तीसरे आरोपी सुरेंद्र उर्फ पिंडा निवासी चुलकाना को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने वीरवार को समालखा अड्डे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने उक्त वारदात का गत दिनों पर्दाफास करते हुए मुख्य आरोपी दीपक पुत्र जोगिंद्र निवासी कृष्णा कॉलोनी समालखा व आरोपी अभिषेक पुत्र भरत सिंह निवासी मृगपुर सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया था सुमित के भाई कुकी ने उसके छोटे भाई की हत्या की थी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपने साथी आरोपी अभिषेक व सुरेंद्र उर्फ पिंडा निवासी चुलकाना से सुमित पर जानलेवा हमला करवाने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दीपक व अभिषेक के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायाल में पेश कर वहा से जेल भेजने के बाद आरोपी सुरेंद्र उर्फ पिंडा की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

यह है मामला

थाना समालखा में सुमित पुत्र ईश्वर निवासी कृष्णा कॉलोनी समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि 3 जून की साय करीब 7:50 बजे वह नाई की दुकान पर कटिंग करवाने के लिए गया था। दुकान बंद मिली तो वह वापिस घर आ रहा था। रास्ते में सामने से कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र जोगिंद्र बाइक पर आया और उसकी तरफ इशारा कर आगे चला गया। वह गली के मोड़ पर पहुंचा तो तभी सामने से हथियारों से लैस दो युवक आए और उसकी छाती पर पिस्तौल सटा कर ट्रिगर दबाया। गोली नही चली तो आरोपी दोबारा से ट्रिगर दबाने लगे, उसने भागकर जान बचाई। उसको शक है कि दीपक ने रंजिशन उस पर हमला करवाया है। दीपक उसको पुरानी रंजिश के चलते जान से मारना चाहता है। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments