रिंकू की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT :10 अगस्त 2023, थाना इसराना पुलिस ने गांव परढ़ाना हाल इसराना निवासी रिंकू 27 की हत्या में शामिल फरार तीसरे आरोपी सुमित पुत्र गुलजार निवासी जौंधन खुर्द को बुधवार देर शाम गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना इसराना पुलिस ने रिंकू 27 की हत्या की वारदात का पर्दाफास करते हुए आरोपी अमन उर्फ बोना निवासी समालखा हाल विश्वकर्मा कॉलोनी इसराना व कुनाल निवासी इसराना को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सुमित निवासी जौंधन खुर्द के साथ मिलकर रंजिश के चलते साजिश रचकर इसराना स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में किराये के कमरे पर शराब पार्टी के बहाने बुलाकर पिस्तौल से रिंकू की गोली मारकर व ईटों से प्रहार कर हत्या करने बारे स्वीकारा था। आरोपियों ने हत्या के बाद शव इसराना पलड़ी रोड़ पर सूखे तालाब में गड्डा खोदकर दबा खुर्दबुर्द किया था।
पुलिस टीम ने वारदात में शामिल फरार आरोपी सुमित के ठीकानों का पता लगाने व वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, बाइक, ट्राली बरामद करने के लिए दोनों आरेापियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर आरोपी सुमित को इसराना में जौंधन खुर्द मोड से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने अपने दोनों साथी आरोपी अमन उर्फ बोना व कुनाल के साथ मिलकर रिंकू की हत्या करने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
घर वालों ने शिकायत देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया था
थाना इसराना में कर्मबीर पुत्र रामेश्वर निवासी परढ़ाना ने शिकायत देकर बताया था कि वह इसराना में ब्लाक के सामने रहता है। उसका छोटा बेटा आशिष बीमार होने पर इसराना एनसी मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। बड़ा बेटा रिंकू 3 अगस्त की देर शाम एनसी मेडिकल कॉलेज में भाई आशिष से मिलकर बाइक से घर के लिए निकला था जो घर नही पहुंचा। जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर विभिन्न जगह तलाश की, लेकिन उसका कही कोई पता नही चला। शिकायत पर थाना में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रिंकू की तलाश शुरू कर दी थी।
’रविवार को इसराना पलड़ी रोड पर सूखे तालाब में गड्डे में दबा मिला था शव’
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि रविवार को बाद दोपहर थाना इसराना पुलिस को इसराना पलड़ी रोड पर सूखे तालाब में एक युवक का शव गड्डे में दबा होने बारे सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाए। शिनाखत करवाने पर परिजनों ने रिंकू के शव को पहचान लिया था। सोमवार को शव का पीजीआई खानपुर में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया था। पोस्टमार्टम में रिंकू के शव में पिस्तौल की गोली का सिक्का मिला था। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमें में आईपीसी की धारा 302,201,34 व आर्म्स एक्ट इजाद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments