अवैध खनन का कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
अवैध खान का कार्य करने वालों पर लगाया 2 लाख 12 हज़ार का जुर्माना, ट्रैक्टर ट्राली जपत
अवैध खनन कार्य का कार्य करने वालों पर प्रशासन की बढ़ी सख्ती।
पुलिस व खनन विभाग की टीम ने रात को बढ़ाई और सख्ती
BOL PANIPAT ,16 जून। जिले में अवैध रूप से खनन का करने वाले माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि अवैध खनन का कार्य करने वालों के खिलाफ और सख्ती बरती जाएगी है। जहां पर भी अवैध खनन की संभावनाएं नजर आती है तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग और खनन विभाग की टीम पहुंच जाती है व आवश्यक कार्रवाई करती है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि पुलिस विभाग की टीम को सूचना मिली की अधमी गांव में अवैध रूप से मिट्टी का ट्रैक्टर ट्राली भरकर लाया जा रहा है। टीम ने मौके पर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया व विभाग की टीम द्वारा इसे कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया।
उपायुक्त ने कहा की अवैध रूप से खनन का कार्य करने वाले स्वयं को व समाज को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी अवैध माफिया के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाए हुए हैं। विभाग की टीमों को और सख्ती वरतनी चाहिए। जांच के और प्रयास करनी चाहिए तभी जाकर जिले में अवैध खनन का कार्य करने वालों पर शिकंजा कसेगा।
जिला खनन अधिकारी निरंजन ने बताया कि अवैध रूप से खनन करने वाले के खिलाफ 2 लाख 12 हजार का जुर्माना किया गया है व ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन का कार्य करने वालों की खिलाफ जहां भी संभावना होती है टीम वहां पहुंचकर एक्शन लेती है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की व खनन विभाग की टीम संयुक्त रूप से अवैध खनन का कार्य करने वालों पर शिकंजा कर रही है।

Comments