Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन पहुँचे पानीपत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2023 Tags: , , ,

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नई बिजली दरें तय करने से पहले उपभोक्ताओं की सुनी दलीलें      
बिजली उपभोक्ताओं की बेहतरी के लिए किए जाएंगे और अधिक सुधार: आर.के. पंचनन्दा

BOL PANIPAT , 13 जनवरी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन आर के पचनन्दा और सदस्य नरेश सरदाना आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नई बिजली दरें तय करने से पहले बिजली उपभोक्ताओं की दलीलें सुनने के लिए शुक्रवार को पानीपत पहुंचे।  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एम.डी. राजनारायण कौशिक , निदेशक अश्वनी रहेजा, चीफ इंजीनियर एस.के. चावला और यूएचबीवीएन के अधिकरियों की मौजूदगी में  स्काईलार्क के कॉन्फ्रेस हॉल में उद्यमियों ,आरडब्ल्यूए व अन्य श्रेणी के  बिजली उपभोक्ताओं  ने अपनी समस्याएं और सुझाव दिये, जिसे एचईआरसी के अधिकारियों ने नोट किया। इस दौरान विभिन्न औधोगिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने   बिजली से सम्बन्धित सुधारीकरण को लेकर भी अपने-अपने आवश्यक  सुझाव दिए,  वहीं  डेवलपर्स द्वारा विकसित सोसायटियों में कनेक्शन को लेकर आ रही दिक्कतों को भी आयोग ने ध्यान से सुना।
उपभोक्ताओं की शिकायतों  एवं सुझाव सुनने के उपरान्त चेयरमैन आर.के. पंचनन्दा ने बिजली उपभोक्ताओं से खचाखच भरे सभागार में सभी को आश्वस्त किया कि  बिजली उपभोक्ताओं  की बेहतरी के  लिए अवश्य और अधिक सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान वर्चुएल हियरिंग करते थे, लेकिन आज बिजली उपभोक्ताओं से सीधे तौर पर मिलकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने, यह उनके लिए भी बड़ा हर्ष का विषय है। उन्होंने  सीजीआरएफ के चेयरमैन आर के खन्ना को  बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण सम्बन्धी कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यूएचबीवीएन के  एम.डी. राजनारायण कौशिक ने भी उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से बिजली बिलों तथा अन्य दर्ज शिकायतों के निवारण हेतु फीडबैक रिर्पोट ली। इस दौरान एचईआरसी कन्सलटैन्ट संजय बंसल,  निदेशक (टैरिफ)  संजय वर्मा, निदेशक (तकनीकी)  विरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक (वित्त) मनीष सिंघल, उपनिदेशक मीडिया प्रदीप मलिक, एस.ई. पानीपत धर्मबीर छिकारा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments