Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


श्री भक्तमाल कथा के आयोजन के दूसरे दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 27, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर में श्री भक्तमाल कथा के आयोजन के दूसरे दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे।  इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वही श्री भक्तमाल कथा का गुणगान  चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि पानीपत एक बड़ी औद्योगिक नगरी के साथ बहुत बड़ी धार्मिक नगरी है।  पानीपत के अंदर सनातन धर्म का हर त्यौहार बड़े ही उल्लास से मनाया जाता है। यहां प्रत्येक सप्ताह कहीं ना कहीं धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं। ऐसे में सनातन धर्म का फैलाव दिन प्रतिदिन होता रहता है। वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने श्री राधा कृष्ण परिवार सेवा समिति के सभी सदस्यों का इतना सुंदर कार्यक्रम करने पर धन्यवाद किया। 

Comments