मां-बेटे व भतीजे पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार.वारदात में प्रयुक्त रॉड व दो डंडे बरामद.
BOL PANIPAT : 24 जुलाई 2025, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी में मां-बेटे व भतीजे पर लाठी, डंडों व रॉड से हमला करने मामले में तीन आरोपियों को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इंद्रा कॉलोनी निवासी रमेश व इसके बेटे आरोपी सावन व सागर के रूप में हुई है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक रॉड व दो डंडें बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
थाना पुराना औद्योगिक में विवर्स कॉलोनी निवासी स्वर्णजीत कौर पत्नी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी मनी ओवरसीज के नाम से इंद्रा कॉलोनी में फैक्टरी है। वह 20 जुलाई को सुबह फैक्टरी में काम से गई थी। फैक्टरी के साइड में रमेश व उनके परिवार वाले सूअरों के रहने के लिए बाड़ा बना रहे थे। उसकी बाड़े को लेकर रमेश व उनके परिवार वालों से कहासुनी हो गई। तभी रमेश की पत्नी शिमला, पुत्रवधु शीतल व बेटे सावन ने उसके साथ मारपीट कर सिर में ईट मारी। ईट लगते ही वह जमीन पर गिर गई। उसने बचाव के लिए शौर किया तो बेटा गगनदीप व भतीजा मंदीप वहा आए। तभी रमेश ने अपने बेटों सावन व सागर और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन तीनों को डंडों व ईटों से चोट मारी। आरोपी सावन ने जांन से मारने की नीयत से भतीजे मंदीप के सिर में रॉड मारी। जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक के लिए रैफर कर दिया। बाद में मंदीप को इलाज के लिए प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया।
थाना पुराना औद्योगिक में स्वर्णजीत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments