Thursday, August 27, 2026
Newspaper and Magzine


युवक की पीटकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 अगस्त : थाना मतलौडा पुलिस ने कवि गांव में हलवाई शेखर की पीटकर हत्या करने मामले में बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव कवि निवासी अनिल, राजबीर उर्फ काला व जितेंद्र उर्फ बिंद्र के रूप में हुई है।

थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि थाना मतलौडा में गावं कवि निवासी नीटू पुत्र सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और उसका बड़ा भाई शेखर गांव के अड्डे पर हलवाई की दुकान चलाते है। करीब एक साल पहले गांव निवासी राजबीर और अनिल पुत्र भीरा ने मकान बनाने के लिए शेखर से 50 हजार रुपये तीन माह के लिए उधार लिए थे। शेखर द्वारा उधार दिए पैसे वापस मांगने पर दोनों टालमटोल करते रहते थे।
10 सितंबर 2024 को उधार के रुपये मांगने पर अनिल, राजबीर, विनोद, सेठी, अमित, बिंद्र व इनके घर की महिलाओं ने शेखर की दुकान पर झगड़ा किया और वहां से चले गए। इसके बाद शेखर डर कर दुकान बंद कर व्यायामशाला की तरफ चला गया। आरोपी साजिश रचकर टैम्पों में लाठी-डंडों से लैस होकर व्यायामशाला के पास वहां पहुंचे और शेखर के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। शेखर को गंभीर चोटें आई। अमन, कमल व रविंद्र ने बीच-बचाव कर शेखर को छुड़ाया।
इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को सूचना देकर शेखर के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया दिया। गिरफ्तारी होने पर पुलिस ने सूचना देकर उसको थाना में बुलाया था। वह थाना में गया जहा शेखर ने उसको घटना बारे बताया। 14 सितंबर को वह कपड़े लेकर शेखर से मिलने के लिए जेल पर गया तो वहा सूचना मिली शेखर को सिविल अस्पताल पानीपत भेजा गया है। वह अस्पताल पहुंचा तो शेखर बेड पर मृत अवस्था में मिला। आरोपियों द्वारा मारी गई चोटों से उसके भाई की मौत हुई है। थाना मतलौडा में नीटू की शिकायत पर हत्या की धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply