Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर झपटे गए मोबाइल फोन खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 31, 2022 Tags: , , , , ,

-तीन वारदातों का खुलासा, वारदात में प्रयोग की बाइक, झपटा गया 1 मोबाइल फोन व 600 रूपए बरामद।

BOL PANIPAT : 31 जुलाई 2022, पानीपत, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर झपटा गया मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आसिफ पुत्र मोमिन निवासी गोसली मोहल्ला हाल किरायेदार मनमोहन नगर, योगेश पुत्र सुभाष निवासी डाबर कालोनी, सुलतान पुत्र आबिद निवासी मनमोहन नगर व रोशन पुत्र बच्चा सिंह निवासी कृष्णा गार्डन नजदीक सैक्टर 25 पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया शनिवार साय सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संजय चौक के पास फ्लाई ओवर पुल के नीचे संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके दबिश देकर बाइक सहित तीनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान आसिफ पुत्र मोमिन निवासी गोसली मोहल्ला हाल किरायेदार मनमोहन नगर, योगेश पुत्र सुभाष निवासी डाबर कालोनी, सुलतान पुत्र आबिद निवासी मनमोहन नगर पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने मिलकर बीते मार्च में उक्त बाइक पर सवार होकर गोहाना रोड पर जय माता मार्केट में एक्टिवा सवार दंपत्ति से 1 मोबाइल फोन व करीब 3 हजार रूपए झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। झपटमारी के उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में आरती पत्नी दिनेश निवासी जय माता मार्केट गोहाना रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया झपटे गए मोबाइल फोन बारे तीनों आरोपियों से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त मोबाइल फोन रोशन पुत्र बच्चा सिंह निवासी कृष्णा गार्डन नजदीक सैक्टर 25 पानीपत को 1800 रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी रोशन को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर झपटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल फोन झपटमारी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बारे थाना किला व थाना सैक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से झपटा गया एक मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की बाइक व बचे 600 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

झपटमारी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

1 तीनों आरोपियों ने मिलकर मार्च में गोहाना रोड पर स्थित जयमाता मार्केट में एक्टीवा सवार दंपत्ति से मोबाइल फोन व 3 हजार रूपए झपटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना चांदनी बाग में महिला आरती पत्नी दिनेश निवासी जय माता मार्केट गोहाना रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

2 तीनों आरोपियों ने मिलकर 11 जुलाई की सायं एसडी माडर्न चौक के नजदीक पैदल जा रही एक युवती से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना किला में लीजा निवासी कलंदर चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

3 तीनों आरोपियों ने मिलकर 25 मई की सायं पानीपत अंसल में घर के बाहर फोन पर बात कर रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। थाना सैक्टर 13/17 में सुधीर निवासी अंसल पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments