वार्ड 1 व 2 में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताकर नशे के खिलाफ जागरूक किया।
BOL PANIPAT , 15 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने वीरवार को बरसत रोड पर आमजन को और नूरवाला के वार्ड नंबर 1 व 2 में घर घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताकर नशे के खिलाफ जागरूक किया।
पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। लागों को बताया गया कि नशे की लत कैसे धीरे-धीरे व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेती है और समय रहते इससे बचाव कितना आवश्यक है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और उनके साथ खुलकर संवाद करें।
अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार ने कहा कि नशे से संबंधित कोई भी सूचना MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments