घर से बिजली की तार व गैस सिलेंडर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरी का गैस चुल्हा व सिलेंडर बरामद.
BOL PANIPAT : 05 जुलाई 2025, बलजीत नगर में घर से बिजली की तार व गैस सिलेंडर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना चांदनी बाग पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों की पहचान कैराना यूपी निवासी नईम व दानिश व यूपी के सहारनपुर जिले के सोरम गांव निवासी नावेज के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नईम ने पुलिस को बताया वह ठेकेदारी करता है। बलजीत नगर निवासी नरेंद्र ने उसको मकान में टाइल लगाने का 75 हजार रूपए में ठेका देकर 7 हजार रूपए नगद दिए थे। उसने मिस्त्री दानिश व नावेज को काम पर लगा रखा था। काम लगभग पूरा होने वाला था तो उसने मकान मकान मालिक नरेंद्र से पैसे मांगे। नरेंद्र ने काम पूरा होने के बाद पैसे देने की बात कही। पैसों को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश रख उसने दानिश व नावेज से मकान में लगाई कुछ टाइल तुड़वा दी और बची बिजली फिटिंग की तार व छोटा सिलेंडर व गैस चुल्हा चोरी करवा दिया। उन्होंने चोरी की बिजली की तार राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 1400 रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गैस चुन्हा व सिलेंडर बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें नयायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में बलजीत नगर निवासी नरेंद्र पुत्र बिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने बलजीत नगर में एक घर लिया है। जिसमें टाइल व बिजली का काम करवा रहा है। कैराना यूपी निवासी ठेकेदार नईम को टाइल लगाने का ठेका दे रखा है। घर में बिजली की तार व अन्य सामान भी रखा है। ठेकेदार नेम ने मिस्त्री दानिश व नावेज को लगा रखा है। उसने 10 हजार रूपए पहले दिए थे और बाकी पैसे बाद में देने थे। 19 नवंबर 2024 को ठेकेदार नईम ने उसको फोन कर पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया था। ठेकेदार नईम ने दानिश व नावेज को बोलकर रात को घर में तोड़फोड़ करवाने के साथ चोरी करवा दी। आरोपी घर में बिजली व पानी की फिटिंग का सामान व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग में नरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments