फोटो स्टेट की दुकान से लेमिनेशन मशीन/प्रिंटर/ मोबाइल एसेसरीज व नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा सामान, 4 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 06 मई 2023, पानीपत, समालखा में मनाना फाटक के पास स्थित फोटो स्टेट की दुकान की छत उखाड़कर गत दिनों चोरी करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए थ्री की टीम ने बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र रमेश निवासी मनाना, केशव पुत्र सुलतान निवासी लोढ़ा बस्ती व गोपाल पुत्र संजय निवासी वार्ड नंबर एक समालखा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान समालखा में रेलवे रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर मनाना फाटक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान साहिल पुत्र रमेश निवासी मनाना, केशव पुत्र सुलतान निवासी लोढ़ा बस्ती व गोपाल पुत्र संजय निवासी वार्ड नंबर एक समालखा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने अप्रैल में मनाना फाटक के पास स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान की छत उखाड़कर दुकान से एक लेमिनेशन मशीन, एक प्रिंटर, मोबाइल ऐससरीज व करीब 15 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में बरिंदर निवासी वार्ड 15 राजस्थान कॉलोनी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की नगदी में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। तीनों आरोपियों के कब्जे से बचे 4 हजार रूपए, चोरीशुदा एक लेमिनेशन मशीन, एक प्रिंटर व मोबाइल एसेसरीज व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना समालखा में बरिंदर पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड 15 राजस्थान कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि समालखा में मनाना फाटक के पास उसने फोटो स्टूडियों व मोबाइल की दुकान की हुई है। 30 अप्रैल की देर साय साथ वाली दुकान के मालिक सुलतान ने फोन कर दुकान में चोरी होने बारे सूचना दी। जिसके तुरंत बाद उसने दुकान पर पहुंचकर सामान चैक किया तो एक कलर प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन, कप्यूटर की एक एलईडी, मोबाइल ऐससरीज व गल्ले में रखे पैसे नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय दुकान के पीछे से छत को उखाड़कर उक्त सामान व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments