Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


रास्ता रोककर मारपीट करने के दो नाबालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 जुलाई 2025, थाना मतलौडा पुलिस टीम ने थिराना गांव में बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर लाठी डंडों से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के दो नाबालिक सहित तीन आरोपियों को मंगलवार को अदियाना मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान थिराना गांव निवासी धर्मबीर व दो आरोपियों की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है।

थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पूछताछ में दोनों नाबालिग सहित तीनों आरोपियों मारपीट करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने रंजिश रखते हुए उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
थाना मतलौडा में थिराना गांव निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 25 मई को घर से अपनी बाइक पर किसी काम के लिए चला था। रास्ते में धर्मबीर व उसके दो साथियों ने मिलकर उसका रास्ता रोककर लाठी, डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना मतलौडा में पंकज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments