Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर सप्लायर को भी काबू किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मई 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी निशानदेही पर असला सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए टू पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान चौटाला रोड स्थित स्टेडियम के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक चौटाला रोड स्थित पावर हाउस के पास खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दंबिश देकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सतपाल पुत्र राजेंद्र निवासी कुराड़ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कुर्ते की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बरामद देसी 1 सप्ताह पहले सोनीपत के थरियां गांव निवासी साजिद खान से 45 हजार रूपए में खरीद कर लाना स्वीकारा।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल साजिद खान से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी सतपाल की निशानदेही पर असला सप्लायर साजिद खान को सोनीपत के गांव थरियां से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी साजिद खान ने पुलिस को बताया देसी पिस्तौल को वह करीब 4 महीने पहले यूपी के कैराना में मिले एक अज्ञात युवक से 25 हजार रूपए में खरीदकर लाया था, जो उसने 45 हजार रूपए में सतपाल को बेचकर पैसे खर्च कर दिए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments