Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरी की 2 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 जुलाई 2024,एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को काबू कर चोरी की 2 बाइक बरामद की। आरोपियों की पहचान सन्नी व आशीष निवासी सतकरतार कॉलोनी व सोहित निवासी बंसी कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के 3 युवक एक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सन्नी पुत्र संजय व आशीष पुत्र परतोष निवासी सतकरतार कॉलोनी व सोहित पुत्र बिट्टू निवासी बंसी कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक 19 जुलाई को दिल्ली पेरलल नहर बाइपास पर एक होटल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में विपिन पुत्र रमेश निवासी विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस टीम ने चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने 19 जुलाई को एक अन्य प्लसर बाइक न्यू मुखिजा कॉलोनी में घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में दिनेश पुत्र रघबीर निवासी अलेवा जीन्द हाल न्यू मुखिजा कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन तीनों ने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने की चाहत में मिलकर एकाएक बाइक चोरी की उक्त दो वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा प्लसर बाइक सेक्टर 29 में नाला के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की हुई थी। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments