पंचायती जमीन से सफेदे के पेड़ चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार. पेड़ चोरी की 3 वारदातों का खुलासा. चोरीशुदा 16 पेड़ बरामद
BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने पंचायती जमीन से सफेदे के पेड़ चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान अशोक पुत्र ईशवर, अमित पुत्र प्रकाश व पवन पुत्र राजकुमार निवासी बरोदा गोहाना सोनीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जिला के तीन गावों में पंचायती जमीन से पेड़ चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ तीनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मिलकर गांव आसन कला, नोहरा व आटा में पचायती जमीन से सफेदे के पेड़ चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी किये कुछ पेड़ो को बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से बचे चोरीशुदा सफेदे के 16 पेड़ व पेड़ काटने में प्रयोग की आरी बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक आरी लेकर गांव आसन कला के नजदीक पंचायती जमीन से पेड़ चोरी करने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर तीनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ कि तो आरोपियों ने अपनी पहचान अशोक पुत्र ईशवर, अमित पुत्र प्रकाश व पवन पुत्र राजकुमार निवासी बरोदा गोहाना सोनीपत के रूप में बताते हुए करीब 15 दिन पहले गांव आसन कला की पंचायती जमीन से सफेदे के 16 पेड़ चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पेड़ चोरी की वारदात बारे थाना मतलौडा में गांव आसन कला के सरपंच जोगिंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा सफेदे के 16 पेड़ गांव उरलाना कला में गुरूद्वारे के नजदीक नहर के पास से बरामद कर, अन्य वारदातों बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने गांव नोहरा व गांव आटा की पंचायती जमीन से भी सफेदे के पेड़ चोरी करने बारे स्वीकारा। पेड़ चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना मतलौडा व समालखा में मुकदमें दर्ज है।
पेड़ चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:
- तीनों आरोपियों ने मिलकर करीब 15 दिन पहले गांव आसन कला में पंचायती जमीन से सफेदे के 16 पेड़ चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना मतलौडा में गांव आसन कला के सरपंच जोगिंद्र सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनों आरोपियों ने मिलकर करीब 10 दिन पहले गांव नोहरा पुल के पास से सफेदे के 3 पेड़ चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना मतलौडा में खंड वन अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनों आरोपियों ने मिलकर करीब 5 दिन पहले गांव आटा में पंचायती जमीन से सफेदे के पेड़ चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना समालखा में गांव आटा के सरपंच दिलबाग सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments