कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. 2500 रूपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 01 जून 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने उझा गांव में कॉस्मेटिक की दुकान पर सामान लेने के बहाने गल्ले से नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार देर शाम सेक्टर 24 में उझा मोड़ से गिरफ्तार किया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर सेक्टर 24 में उझा मोड़ पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विक्की पुत्र ओमप्रकाश, शुभम पुत्र संजय व करण पुत्र राजेंद्र निवासी उझा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर 25 मई को दिन के समय गांव में कॉस्मेटिक की एक दुकान में गल्ले से 5 हजार रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रानी पत्नी राजपाल निवासी उझा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ तीनों आरोपियों ने पार्टी करने के लिए मिलकर साजिश रच चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुकान से चोरी की नगदी में से आधे पैसे खर्च कर दिए। वारदात में प्रयुक्त बाइक व चोरी की नगदी में से बचे 2500 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय नयायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना चांदनी बाग में रानी पत्नी राजपाल निवासी उझा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव में उसने कॉस्मेटिक की दुकान की हुई है। 25 मई को दिन में वह दुकान पर थी। तभी अज्ञात तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। बाइक पर पीछे बैठे दो युवक उतरकर दुकान में आए, जिनमे से एक युवक ने 500 रूपये का नोट देकर फेस वॉस मांगा। उसने युवक को पैसे खुल्ले ना होने की बात कही। युवक दुकान के गल्ले से 5 हजार रूपये निकालकर बाइक सहित मौके से फरार हो गए। रानी की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments