Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 946 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर को काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने राक्सेहडा गांव में एक नशा तस्कर को 1 किलो 946 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी राक्सेहडा के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा दिल्ली आजादपुर मंडी में अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी रविंद्र के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के हथवाला गांव में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की राक्सेहडा गांव निवासी रविंद्र मादक पदार्थ लेकर राक्सेहडा से बेगा वाले रास्ते पर बेचने की फिराक में घूम रहा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सामने एक युवक हाथ में पोलीथीन पकड़े खड़ा दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर गली में तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रविंद्र पुत्र महेंद्र निवासी राक्सेहडा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ सौरभ जायसवाल की मौजूदगी में युवक की पोलोथीन की तलाशी ली तो गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 946 ग्राम पाया गया।

Comments