हवन यज्ञ के साथ प्रारंभ होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-गीता जयंती समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी
-समारोह में पहले दिन शहरी विधायक प्रमोद विज मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे
BOL PANIPAT , 8 दिसंबर। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि सोमवार से मॉडल टाऊन स्थित शिवाजी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि गीता जयंती की हवन यज्ञ के साथ शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर स्टेडियम में भव्य प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी बेहतरीन प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर मनदीप सिंह एमडी शुगर मिल को बनाया गया है। उपायुक्त ने सभी नागरिकों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दी व हवन में भाग लेने का अनुरोध किया।

Comments