Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,18 मई। जिले में ब्लाक स्तर पर आज तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा . सतपाल की अध्यक्षता में यह शिविर शुरू हुआ।
डॉक्टर सतपाल ने बताया कि जिला उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार राजकीय विद्यालयों के पी . टी . आई तथा डी ० पी ० ने भी इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया।

इस तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर मे 500 लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय सेक्टर 13-17 के पार्क में अशोक अरोड़ा मुख्य शिक्षक हरियाणा योग आयोग, सुमन वधवा योग शिक्षिका, सुनीता खुराना तथा विनोद बांगड ने सभी प्रतिभागियो को योग के बारे में जानकारी देते हुए सभी को योग कराया। इस अवसर पर राम मेहर कोशिक , बलवान सिंह , रागेशवर दास सैनी , शशी , सिगरन तथा डा . संजय राजपाल , महिपाल बंशल आयुष विभाग से उपस्थित रहे ।

इसी कड़ी में बापौली ब्लाक में महेन्द्र सिंह चित्रा, मतलौड़ा मे राकेश जैन तथा वैश्य कालेज समालखा में विरेन्द्र सिंह ने योग कराया।

Comments