Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास के नजदीक एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रंजीत निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान विकास नगर में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास के नजदीक संदिग्ध किस्म का एक युवक काले रंग का ट्रैक सूट पहने खड़ा है। जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रंजीत उर्फ रणजीत पुत्र सुरेंद्र निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में बताई।
युवक की तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर चेक करने पर अनलोड मिला। पुलिस टीम ने युवक को देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

दोस्तों में रौब दिखाने के लिए खरीदकर लाया

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब 5 महीने पहले यूपी के कैराना में एक ऑटो चालक से 8 हजार रूपए में खरीदकर लाने की बात स्वीकारी।
पुलिस टीम ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments