पुलिस अधीक्षक ने बराना गांव में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने पर थाना प्रभारी और सरंपच समेत 12 को किया सम्मानित
BOL PANIPAT , 10 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बराना गांव में कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखने पर मंगलवार को थाना सेक्टर 13/17 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह और थाना में तैनात 8 पुलिसकर्मियों व होमगार्ड को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही बराना गावं की महिला सरपंच सोनी, उनके पति सुरेश लांबरा व शहर की गीता कॉलोनी नूरवाला के महेश उर्फ बिट्टू को भी सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस और पब्लिक मिलकर कानून एवं व्यवस्था बेहतर तरीके से लागू कर सकती है। दोनों ने बेहतर तालमेल का परिचय देते बराना गांव में सोमवार को 6 वर्षीय बच्चे शिवम उर्फ गोविंद की सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को सामान्य बनाए रखा । यही नहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक को भीड़ से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया। गांव में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम पंचायत सरपंच सोनी और उनके पति सुरेश का ग्रामीणों को शांत करने में विशेष सहयोग रहा। वहीं नूरवाला की गीता कॉलोनी के महेश उर्फ बिट्टू का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने दोनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाने में पुलिस का सहयोग किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने लोगों से अपील कि की अपने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाएं। और यातायात नियमों का पालन करे। आमजन से भी अपील है कि कोई भी घटना घटित होने पर किसी प्रकार के आक्रोश की स्थिति पैदा न होने दे। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में तुरंत पुलिस को सूचना दे। उल्लंघन करने पर आरोपी खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इनको किया सम्मानित
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, एएसआई सतीश कुमार, एएसआई रमेश कुमार, ईएचसी राजेश कुमार, ईएचसी बसंत कुमार, ईएचसी ऋषिपाल, ईएचसी अनिल कुमार, सिपाही मोहन, होमगार्ड कुलदीप, बराना गांव की सरपंच सोनी, सरपंच पति सुरेश लांबरा, नूरवाला की गीता कॉलोनी निवासी महेश उर्फ बिट्टू को सम्मानित किया।
इस मौके पर डीएसपी नवीन संधू, एसपी रीडर एसआई सुभाष, पीआरओ अनिल कुमार व विभिन्न ब्रांचों के इंचार्ज मौजूद रहे।
यह है मामला
थाना सेक्टर 13/17 के अंतर्गत बराना गांव में सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे 6वर्षीय शिवम उर्फ गोविंद रेत के ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला नागरिक अस्पताल के चिकत्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। सेक्टर 13/17 थाना प्रभारी इसकी सूचना मिलते ही तुरंत अपनी टीम के साथ गांव में पहुंच गए थे। मौके पर आक्रोशित भीड़ ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की पिटाई शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह और उनके आठ पुलिसकर्मियों ने आगे आकर चालक को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल में दाखिल कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया था।

Comments