ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत तीन युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया. दाव पर लगी 15 हजार 400 रूपए की नकदी बरामद.
BOL PANIPAT , 05 जनवरी : ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत ने थाना किला पुलिस की टीम ने तीन युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 15 हजार 400 रूपए की नगदी बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान दलबीर नगर हाल अशोक विहार कॉलोनी निवासी समरजीत, बेरीवाली मस्जिद महादेव कॉलोनी निवासी दीपक व जगदीश नगर निवासी विकास के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान पहलवान चौक के पास थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की तीन युवक जगदीश नगर में एक खाली प्लाट में बैठकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। प्लाट में जुआ खेल रहे तीनों युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने मौके पर ही तीनों युवकों काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 15 हजार 400 रूपए की गकदी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दीपक पुत्र कृष्ण निवासी बेरीवाली मस्जिद महादेव कॉलोनी, समरजीत पुत्र उदयवीर निवासी दलबीर नगर हाल अशोक विहार कॉलोनी व विकास पुत्र उमेश निवासी जगदीश नगर के रूप में बताई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश पत्ते व दाव पर लगी 15 हजार 400 रूपए की नगदी कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना किला में हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैंबलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments