Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से गैर सरकारी संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ संयुक्त तत्वाधान में चलाया जागरूकता अभियान

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 31, 2026 Tags: , , , , , , ,

-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वॉयज सिवाह, बस स्टैंड सिवाह, मंदिर और गुरुद्वारे पर किया गया जागरूक।

BOL PANIPAT : जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन सहयोगी संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा जिले में बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करने के लिए 100 दिवसीय अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ चलाया जा रहा है जो जगह जगह जाकर लोगों को बाल विवाह की बुराई, इसके नुकसानों तथा कानून के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। इस कड़ी में आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा सिवाह के स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर उपस्थित छात्र छात्राओं व अन्य ग्रामीणों को बाल विवाह के बारे में जागरूक कर उन्हें बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
एमडीडी ऑफ इंडिया जिला समन्वयक संजय कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णयानुसार व्यापक पैमाने पर सभी तबकों के बीच जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है और साथ ही उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए ताकि बाल विवाह के खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ा जा सके।
पिछले साल भारत सरकार ने भी 2030 तक बाल विवाह को खत्म करने के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की।
इसी कड़ी में इस अभियान के एक साल पूरा होने पर पूरे भारत में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सुरिंटेंडट राजिंदर सिंह ने अपने संस्थान में बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था का यह प्रयास बेहद सराहनीय है और हम सबको इसमें भरपूर सहयोग करना चाहिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रिंसिपल सुरिंदर जी ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा।

Comments