Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


मेगा सेवा शिविर लगाकर  1300 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक वस्त्र वितरित किए । 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at December 10, 2023 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : लायंस क्लब पानीपत एवं चेतना परिवार पानीपत  ने आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत के साथ मिलकर  दिनांक 10.12.2023 (रविवार) को एक मेगा सेवा शिविर आई. बी. महाविद्यालय के प्रांगण  में आयोजित  किया गया  । इस शिविर में चेतना स्कूल के लगभग 1300  छात्र-छात्राओं को हूड के साथ सर्दियों की जैकेट्स , सर्दियों के  जूते, सर्दियों की जुराब, गर्म कंबल का वितरण एवं सभी छात्रों, महिलाओं और शिक्षकों को भोजन का वितरण किया गया ।

            इस मेगा प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन  एवं आई.बी.महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया यह मेगा शिविर लायंस क्लब के सभी महान दानदाताओं के समर्थन से संभव हो पा रहा है और में उन सभी दानदाताओं का धन्यवाद् करता हूँ और आशा करता हूँ कि वो भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग करते रहेंगे ताकि समाज के गरीब तबके एवं जरुरतमंदो की मदद की जा सके  । डॉ अजय गर्ग ने आगे बताया के इस प्रोजेक्ट में मुख्य अतिथि अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, पानीपत  ,उदघाटन अधिकारी लायन भारत भूषण दुआ , गेस्ट ऑफ़  ऑनर लायन रमन गुप्ता, लायन वीरेंदर मेहता ,  लायन दिनेश दीपक जोशी और विशिष्ट अतिथि  लायन विनीत गोयल एवं लायन दिनेश बत्रा  रहे ।मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि लायंस क्लब दुनिया की सबसे बड़ी सेवा संस्था है तथा जरुरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है । लायंस क्लब , पानीपत के प्रधान लायन नितेश मित्तल  ने बताया कि लायंस क्लब के द्वारा  ब्लड डोनेशन , आँखों के मुफ्त ऑपरेशन, अनाज वितरण जैसे अनेक सामाजिक सेवा कार्य किए जाते हैं । विशेष  अतिथि के तौर पर लायन  विनय गर्ग, लायन अजय गोयल , लायन चमन लाल गुप्ता , लायन सुभाष बत्रा ,लायन गुरुचरण घई, लायन कुलदीप कुठियाला, लायन रवि मेहरा,  निर्मल दत्त , ट्रस्टी चेतना परिवार ने अपनी उपस्थिति से इस मेगा सेवा शिविर की शोभा बढाई।

             इस अवसर पर लायंस क्लब के सचिव लायन अमित जिंदल , कोषाध्यक्ष लायन संजीव गुप्ता एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लायन  अश्वनी मित्तल, लायन अतुल मित्तल, लायन नितिन जिंदल, लायन  सचिन जिंदल, लायन गगन कंसल ,लायन राजेश नंदा ,लायन राजेश गोयल, लायन अमित तायल , लायन आशीष गुप्ता  लायन ईरा गर्ग, लायन डॉली मित्तल , लायन अंजलि मित्तल, लायन रुचि कंसल एवं सभी दानदाता उपस्थित रहे जिनके सहयोग से इस मेगा सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हुआ  ।

Comments